रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहानीपुर में मोबाइल के विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी श्रीमती रामश्री पत्नी राजाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, उनका लड़का अंकित मोबाइल पर कुछ खेल रहा था तभी प्रतिपक्षीगण वंश बहादुर सिंह व मनु सिंह पुत्रगण महादेव सिंह, राजेन्द्र सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह और राजेंद्र सिंह के लड़के अभय प्रताप ने मोबाइल को अपना बताते हुए मोबाइल छीनने लगे।
विरोध करने पर चारों ने मिलकर लाठी-डंडों से अंकित को पीटना शुरू कर दिया। अंकित के चिल्लाने पर रामश्री व भतीजी अनीता बचाने दौड़ी तो उनको भी चारों दबंगों ने जमकर पीटा और लहूलुहान कर दिया। तीनो लोग महराजगंज कोतवाली आए जहां रामश्री की तहरीर पर चारों लोगों के विरुद्ध आपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
घायलों में रामश्री को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की तहरीर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ