अलग-अलग स्थानों से 50 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तीन को भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने बीती रात अलग-अलग स्थानों से छापेमारी करके 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर लिया है। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को माल सहित पकड़ कर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
      आपको बता दें कि, कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक थाना क्षेत्र के कमालपुर आवाडीह गांव में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर उन्होंने हल्का दरोगा  विभाकर शुक्ला व पुलिसकर्मियों को  मौके पर भेजा। मौके पर जाकर देखा तो गांव निवासी तुमई पासी पुत्र दुलारे व उसकी पत्नी निर्मला अपने घर के सामने टीन शेड के नीचे चूल्हे की भट्टी बनाकर कच्ची शराब उतार रहा था।
     पुलिस ने मौके से प्लास्टिक की पिपिया में बनी 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली, और मौके पर मिला लहन नष्ट करा दिया है।
    वहीं दूसरा मामला बखत खेड़ा मजरे मोन में एक महिला द्वारा गौशाला के पास शराब बेचे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो प्लास्टिक की पिपियों में 20-20 लीटर अवैध दारू रखकर बेच रही महिला सरिता पत्नी राकेश निवासी बखत खेड़ा को मौके से पकड़ लिया गया है।
    प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक विभाकर शुक्ला, उपनिरीक्षक पंकज राज शरद के द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
     मामले में कोतवाल ने टीम में शामिल हेड कांस्टेबल जागेश्वर प्रसाद, कांस्टेबल बलवंत यादव, महिला आरक्षी पुष्पा कुमारी, मनोज यादव, जितेंद्र सिंह के शामिल होने की बात बताई है। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ