कोरोना वायरस ने जीवन के मधुर रस को तिक्त रस में बदल डाला, हर शख्स पर रहेगी सरकार की नज़र

DM ने कहा- जिस जिले में 28 दिन के भीतर कोई पॉजिटव मरीज नहीं वही ग्रीन जोन
L KG के अबोध नन्हें-मुन्नों का भविष्य भी हुआ चट, अभिभावक डरे
मिर्जापुर। संत्री से लेकर मंत्री, लेखपाल से लेकर राज्यपाल, गृहपति से लेकर राष्ट्रपति एवं राजा से लेकर रंक तक के जीवन में उथल-पुथल मचाकर हिला देने वाले कोरोना वायरस ने जीवन के मधुर रस को तिक्त रस में बदल दिया है । फिलहाल सबकी जीवनचर्या बदल गई है । इसका कितने दिनों तक हनक रहेगा, फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन जिंदगी की रफ्तार आने वाले दिनों में धीमी ही दिखाई पड़ेगी । स्वतंत्र होकर अपनी मर्जी से जीने-खाने, चलने-फिरने पर भी इसका स्पष्ठ असर निश्चित रूप से रहेगा ।
कहाँ से तू आया और कहाँ तुझे जाना है, इसको भी बताना है
 संक्रामक बीमारी के चलते व्यक्ति कहाँ से आ रहा है और कहाँ जाएगा, यह नहीं बताया तो उस पर कानूनी कार्रवाई के शासनादेश से अवगत कराते हुए DM श्री सुशील कुमार पटेल ने 15 मई तक सभी सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल से लेकर होटल, धर्मशालाओं, विद्यालयों के लिए गाइड लाइन जारी किया है । कहीं से कोई आ जा रहा है तो यह बताना अनिवार्य रहेगा। 
दवा दुकानदार से लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम तक सरकारी नियमों से बांधे गए
 जिला सूचना कार्यालय के हवाले से प्रशासन के आदेश की प्रतिलिपि सार्वजनिक की गई है जिसमें किसी भी प्राइवेट नर्सिंग होम के अधिग्रहण का अधिकार प्रशासन के हाथ में रहेगा।  उनके यहां उपलब्ध वेंटिलेटर, वार्ड सब आवश्यकता के अनुसार इस्तेमाल महामारी के नियंत्रण हेतु प्रशासन कर सकेगा । दवा के दुकानदार PPE ( प्राइवेट प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट), आदि पैरामेडिकल चिकित्सालयों के अलावा किसी अन्य को बेच नहीं सकेंगे। M. 95 मास्क, सेनिटाइजर MRP पर ही बेंच सकेंगे ।
NGO का योगदान
 DM श्री पटेल ने स्वैच्छिक संगठनों से कहा है कि महामारी नियंत्रण हेतु नीति आयोग ने उत्कृष्ट संस्थाओं का नाम मांगा है । इसके लिए संस्था के लोग जिला प्रोबेशनरी आफिसर को सारा विवरण यथाशीघ्र दें ।
पोषाहार वितरण
इस सिलसिले में निर्देश जारी करते हुए DM ने कहा कि पोषाहार प्राप्त होते वितरण की तिथि प्रचारित कर आंगनवाड़ी केंद्रों पर इसका वितरण किया जाएगा । मड़िहान एवं सीखड़ ब्लाक में 18, 21, 24 अप्रैल को इसका वितरण होगा । इसके साथ सभी परिवारों के लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाएगा ।
भ्रम का निवारण
गुरुवार को जिले में एक और पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में तरह तरह की आशंका के क्रम में यह घर कर गया था कि यह जिला अभी तक ग्रीन जोन (सुरक्षित एवं ढील) वाला है । इस बाबत DM श्री पटेल ने स्पष्ट किया कि ग्रीन जोन का मतलब पिछले 28 दिनों में कोई पॉजिटिव मरीज न मिले, उसे ही ग्रीन जोन माना जाता है । इस जिले में विगत 14 दिन में 3 पॉजिटिव केस मिले हैं ।
गांवों की होगी थर्मल स्कैनिंग
 गांवों को सेनेटाइज करने के साथ इन इलाकों में शुक्रवार से थर्मल स्कैनिंग का काम स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया है।  
अभिभावकों की चिंता
वायरस के आतंक से अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई से बहुत ही अधिक चिंतित दिख रहे हैं । L kG आदि कक्षाओं में तो 3 साल के अत्यंत अबोध बच्चे पढ़ते हैं । कोरोना का भय बहुत दिनों तक लोगों के मन में समाया रहेगा । इन बच्चों के भविष्य को भी निगलता दिख है यह वायरस ।

             सलिल पांडेय, मिर्जापुर ©

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ