मिर्जापुर । कोरोना की त्रासदी से जिले के बनते-बिगड़ते हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए लोकसंगीत की कजली विधा की समर्थ भूमिका पर DM श्री सुशील कुमार पटेल ने रुचि लेते हुए कजली गीत की उत्पत्ति एवं विशेषताओं से परिचित होने के बाद कहा कि कोरोना की महामारी से स्थिति सामान्य होने पर वे इसके बारे में और गहनता से जानकारी लेंगे ।
अवसर था सोमवार, 27 अप्रैल को संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित लोकगायिका श्रीमती अजिता श्रीवास्तव द्वारा कोविड 2019 से मुक़ाबला के लिए राहत कोष में योगदान देने का । इस मौके पर कजली के जरिए कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसपर DM श्री पटेल ने रुचि दिखाई ।
25 हजार की सहायता राशि दी गई-DM को जब श्रीमती अजिता श्रीवास्तव ने 25 हजार का चेक दिया तब उन्होंने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के सहयोग से जनपद संवेदनशील मालूम होता है ।
जनता की ओर से आभार-DM के सभाकक्ष में प्रशासन के उस भाव के प्रति उपस्थित लोगों की ओर से सराहना की गई जब सिटी कोतवाली के पास रहने वाले ठाकुर प्रसाद मोदनवाल की पीड़ा बताई गई कि इनकी बहू लॉकडाउन से अपने घर नहीं आ पा रही है । DM श्री पटेल ने पास बैठे ADM श्री यूपी सिंह से अनुमति देने के लिए कहा । परेशान व्यक्ति और उसके परिजनों को इससे बड़ा सुकून मिला ।
नेचरोपैथी को बढ़ावा दें- इस मौके पर आध्यात्मिक लेखक सलिल पांडेय ने DM से कहा कि आयुष मंत्रालय से इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए साहित्य प्राप्त हुआ हो तो इसका प्रचार व्यापक हो । सलिल पांडेय ने कहा कि जरूरत पड़ने पर 10 हजार हैंडबिल वे अपने प्रेस से निःशुल्क मुद्रित कर उपलब्ध कराएंगे । DM ने इसके लिए वहां मौजूद CMO डॉ ओपी तिवारी से मन्त्रणा की।
भोजपुरी के प्रति लगाव-DM ने युवा पत्रकार (भोजपुरी भाषा के जानकार) नितिन अवस्थी से भोजपुरी के बारे में जानकारी ली ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर

0 टिप्पणियाँ