बाबा साहब के अनुयायियों ने की लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील।। Raebareli news ।।

घरों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई अम्बेडकर जयंती
लॉकडाउन के चलते सार्वजनिक स्थलों एवं प्रतिमा स्थलों पर नहीं मनाई गई अम्बेडकर जयंती
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी को लेकर देश में घोषित लॉकडाउन के चलते इस बार भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती अम्बेडकर प्रतिमा स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न मनाकर बाबा साहब के अनुयायियों ने अपने-अपने घरों में मनाई। 
     आपको बता दें कि, बौद्ध उपासक महासभा के महराजगंज तहसील अध्यक्ष बसंत लाल बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले कई वर्षों से बौद्ध उपासक महासभा कार्यालय में बाबा साहब की जयन्ती मनाई जाती थी। किन्तु इस बार कोरोना महामारी को लेकर देश में घोषित लॉकडाउन के चलते बौद्ध उपासक महासभा कार्यालय में बाबा साहब की जयन्ती नहीं मनाई गई। 
     उन्होंने बताया कि, सभी पदाधिकारियों से अपील की गई कि, वे अपने घरों में रहकर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बाबा साहब की जयन्ती मनाए। बसंतलाल बौद्ध ने सभी से अपील करते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शासन प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। बिना जरूरी काम के घर से बाहर बिल्कुल न निकलें।
      कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सभी का सहयोग आपेक्षित है। तभी कोरोना से जंग जीती जा सकती है। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतार पासी ने अपने घर में अपने परिवार के साथ बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ