फर्जी शिकायत मामले में दों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: फर्जी सूचना देने के मामले में महराजगंज तहसीलदार विनोद सिंह की तहरीर पर शिवगढ़ पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
      विदित हो कि, शनिवार को जिलाधिकारी को सूचना दी गई थी कि, शिवगढ़ में एक दुकानदार के यहां एक ट्रक खुटखा लगा है। एवं मूल्य से अधिक दामों पर घर पर ही सामान बेचा जा रहा है। जिलाधिकारी ने इसकी जांच महराजगंज तहसीलदा विनोद सिंह को सौंपी थी। 
     विनोद सिंह जब शिवगढ़ जांच करने आए तो सूचना झूठी पाई गई।  जिसको लेकर शिवगढ़ पुलिस ने तहसीलदार की तहरीर पर झूठी सूचना देने वाले शिवगढ़ निवासी दुर्गेश अवस्थी व सेहगों पश्चिम गांव निवासी विकास वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। 
     मामले में थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि, झूठी सूचना के मामले में दुर्गेश अवस्थी व विकास वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ