रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: गावों को स्वच्छ करने के लिये एक अनोखी पहल हुई है, अब शहरों की भांति यहां भी कूड़े को एक जगह रखने के लिए डंपिंग ज़ोन बनाये जायेंगे। हर गांव में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले की महराजगंज तहसील के उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह की यह पहल लोंगो को भी भा रही है। उल्लेखनीय है कि, महराजगंज की सभी 153 गावों में ये डंपिंग जोन बनाये जाने है।इसके तहत प्रत्येक गांव में 20 फ़ीट चौड़े और 7 फ़ीट गहरे गड्ढे बनाये जाएंगे। जिनमे घरों में एकत्र किए गए कूड़े को रखा जायेगा।
आपको बता दें कि, ये गड्ढे गांव से बाहर सरकारी जमीन पर बनाये जाने हैं। महत्वपूर्ण यह है कि, उपजिलाधिकारी के इस प्रयास का लोगों ने भी समर्थन किया है। इसके लिए जरूरी जेसीबी, ट्रैक्टर आदि भी लोगों के सहयोग से उपलब्ध हो रहे है।इसके लिए सभी लेखपालों को निर्देशित कर दिया गया है और अगले तीन दिनों में इस काम को पूरा करने को कहा गया है।
उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि, गावों को स्वच्छ करने का यह प्रयास है, जिसमें समाज के लोग आगे आकर सहयोग कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ