महराजगंज/रायबरेली: भारत रत्न व देश के पहले विधि व कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 127 वीं जयंती पर क्षेत्र के दिग्गजों ने अपने अपने आवासों पर उनके चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया, तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में शिवगढ़ रियासत के मुखिया और पूर्व एमएलसी वर्तमान में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ने शिवगढ़ स्थित अपने आवास महेश बिलास पैलेस पर डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विश्व का महामानव बताया और कहा कि, उनके विचार सदैव का प्रासांगिक रहेगे। इसी क्रम में महराजगंज में रानी का पुरवा स्थित अपने आवास पर भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। आधुनिक भारत का निर्माता तथा विश्व के करोड़ों करोड़ों दलितों, वंचितों, शोषित का अग्रदूत बताते हुए उन्होने कहा कि, उनसे हमें सदैव प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
वहीं मऊ गांव में ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत उन्होंने कहा कि, उनके बताए रास्ते पर सच्चे हृदय से चलकर ही देश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।



0 टिप्पणियाँ