हृदय गति के रुक जाने से पंडित जगदीश शास्त्री की पत्नी माया देवी का निधन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे पंडित जगदीश त्रिपाठी शास्त्री की पत्नी माया देवी का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया इनकी आयु 65 वर्ष थी।
    आपको बता दें कि, 65 वर्षीय माया देवी महिलाओं का एक समूह चलाती थी, जिसकी वे अध्यक्ष थी, बताते हैं कि, अचानक सुबह लगभग 5 बजे हार्ट अटैक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनके पति पंडित जगदीश त्रिपाठी व उनके दोनों बेटों ने निजी साधन से उन्हें अस्पताल ले ही जा रहे थे कि, तभी खेरवा गांव के पास पहुंचते ही हार्ड अटैक से उनकी मौत हो गई।
     मृत्यु के बाद परिजन उन्हें पुनः घर वापस लेकर लौटे। जिनका अंतिम संस्कार गांव में ही उनकी पैतृक भूमि पर लॉक डाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर कराया गया।
     मृदुल भाषी, मिलनसार माया देवी की मौत की खबर जैसे ही लोगों को मिली वैसे ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनकी अंतिम शव यात्रा में सम्मिलित होने वालों में शिवसागर अवस्थी एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, सर्वेश कुमार अवस्थी एडवोकेट, रिंकू अवस्थी, शैलेंद्र अवस्थी, मनोज कुमार पांडे, भोलानाथ तिवारी, ग्यानेन्द्र दत्त तिवारी, गोविंद प्रसाद अवस्थी, सूरज मिश्रा, दिनेश मिश्रा, रितेश दुबेदी, दिलीप सिंह, पम्मू सिंह, नीतू अवस्थी, भोलानाथ तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने लॉक डाउन के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 2 मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ