रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: जानलेवा कोरोनावायरस के चलते देशभर में पहले 21 दिन के लॉक डाउन में परेशान लोगों के लिए भाजपा नेता अतुल सिंह और उनके समर्थक सामने आए। इस भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर खाद्य सामग्री बांटने की मुहिम को सुचारू रूप से चलाते हुए लॉक डाउन 2 में भी लगातार मुहिम चलाकर संकट की इस घड़ी में परेशान लोगों को सहारा दे रहा है।
आपको बता दें कि, रायबरेली में मेहनतकश मजदूर और नौकरीपेशा लोग लॉक डाउन में खुद को असुरक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं। राज्यों और जनपद की सीमाओं पर कर्फ्यू जैसा माहौल होने के कारण घर बैठे को भूखों मरने की नौबत आ गई है। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेहनतकश मजदूरों और नौकरी पेशा या रोज कमा कर रोज खाने वाले मजदूरों के लिए ठोस कदम उठा रही है, जिससे जनता को राहत मिल सके।
इसी क्रम में भाजपा नेता अतुल सिंह ने अपने समर्थकों के द्वारा लाक डाउन के शुरुआती दौर से ही गरीब और जरूरतमंदों के मदद की मुहिम चला रखी है। श्री सिंह के समर्थक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उन गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंच रहे हैं, जिन्हें वास्तव में इस सहयोग की जरूरत है।
इसी क्रम में कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो को रोज की भांति आज भी भाजपा नेता अतुल सिंह ने मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के द्वारा ऊंचाहार विधानसभा के कोटिया चित्रा, रामबक्स का पुरवा, जुगराजपुर, सवैया हसन, बहेरवा आदि गाँवों मे जरुरतमंदो को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री (राशन) वितरण कराया गया।
हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह लगातार गरीबों की सेवा कर रहे हैं। जरुरतमंदो को राशन सामग्री से लेकर लंच पैकटों तथा कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क, सैनिटाइजर, नहाने का साबुन, पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांव में रह रहे गरीब जरूरतमंदों को वितरित करवा रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि, दुसरी बार लाकडाउन होने पर भी अतुल सिंह का पूरा प्रयास है कि, गरीबों व जरुरतमंदो को राशन सामग्री व लंच पैकेट सत प्रतिशत वितरित किया जाये। ताकि रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा में रहने वाले गरीब जरूरतमंद भूखे ना सोए। यही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है।
इस अवसर पर विमलेंद्र बाजपेयी, डा0राकेश यादव, पप्पू मिश्रा, विकास सिंह, युवा नेता अंकित गुप्ता, श्यामू अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ