बछरावां मे लाक डाउन के चलते कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के तहत घर से आने जाने वाले राहगीरों तथा वाहनों की जांच पड़ताल करके पुलिसिया पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ा गया।
     आपको बता दें कि, बछरावां में लोग सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए देखे जा सकते थे। लाख समझाने के बावजूद भी जब लोगों की समझ में नहीं आया, तो बछरावां पुलिस ने रौद्र रूप अख्तियार किया, जो व्यक्ति सरल भाषा में समझ सका उसको बछरावां पुलिस ने समझा कर उसके घरों में शिफ्ट कर दिया। जो उपद्रवी किस्म के व्यक्ति थे सिर्फ भीड़भाड़ और माहौल देखने के लिए घरों से निकले थे, उन्हें कठोर कार्यवाही  की चेतावनी देकर उन्हे भी उनके घरों में भेज दिया गया। 
     बछरावां कोतवाली की पुलिस फाइटर मैन बनकर लोगों को सही राह दिखाने का कार्य कर रही है।अगर पुलिस की अपील पर कस्बा वासी नहीं समझते हैं तो फिर एक दंड मात्र ही रास्ता बचता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ