गरीबों को सतत भोजन वितरण करने का अभियान जारी रहेगा-मानवेंद्र पाण्डव

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: कांग्रेस और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के वरिष्ठ नेता और सामाजिक संगठन भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र पाण्डव ने हमारे संवाददाता के साथ हुई खास बातचीत में बताया कि, पिछले  लॉकडाउन के पहले चरण के पहले दिन से ही लगातार  कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जन जागरूकता करने के साथ-साथ लॉकडाउन की वजह से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर रहा है।
     इसी के तहत आज बृहस्पतिवार को मथुरा वृन्दावन में महोली रोड रेलवे स्टेशन के पास गोपाल नगर की झुग्गी झोपड़ियों में लगभग 500 लोगों को भोजन वितरित किया।
      इस वितरण में न्यास के प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह पटेल,  प्रदेश सह संयोजक  देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश संबाद प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, अनुराग पाण्डे, महामंत्री संजीव चौधरी, जिला संयोजक प्रेमशंकर शर्मा, महानगर सयोजक संजय अग्रवाल, यदु राज पांडव, पुनीत सिंह, हरिंदर परिहार, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सांवरिया का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ