रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की कर्मस्थली रायबरेली संसदीय क्षेत्र में एक भी आदमी भूखे नहीं रहने दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि, वह अपने स्तर से गरीब और अभावग्रस्त लोगों के बारे में संगठन को अवगत कराएं। यह उद्गार कांग्रेस के प्रदेश सचिव व तेजतर्रार युवा नेता सुशील पासी ने क्षेत्र के ओई, कंसमीरा, पखनपुर गांव में जरूरतमंदों को सोनिया गांधी द्वारा भेजे गए खाद्य सामग्री वितरण करने के उपरांत पत्रकारों के समक्ष व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव श्री पासी ने कहा कि, सोनिया गांधी का स्पष्ट निर्देश है कि, कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में नजर बनाए रखें और हर जरूरतमंद के घर कांग्रेस द्वारा प्रेषित राहत सामग्री अवश्य पहुंचनी चाहिए, ताकि रायबरेली संसदीय क्षेत्र में एक ही परिवार बगैर भोजन के न सो पावे।
श्री पासी ने आगे कहा कि, जिले का पूरा संगठन सोनिया गांधी के निर्देश का अनुपालन करते हुए हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है। तेजी से सहायता सामग्री वितरण का काम चल रहा है।
उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के उस संकल्प को दोहराया कि, हम काम करने में विश्वास करते हैं। गरीबों की सहायता करने में उनका लक्ष्य होता है कि, धरातल पर काम हो, प्रचार भले ना हो। श्री पासी ने यह भी बताया कि, इससे पहले वह पाली सहित अनेक गांव में घर घर जाकर बड़ी तादात में खाद्य सामग्री का वितरण कर चुके हैं। आज उन्होंने पखनपुर, कंशमीरा और ओई गांव में जाकर लगभग 100 परिवारों को राशन सामग्री किट वितरित करवाई। उनका यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
इस मौके पर डॉक्टर विचित्र चौधरी, दिनेश शुक्ला, आदित्य मौर्य, सिंह प्रताप मौर्य, सौरभ चौधरी, आशुतोष सिंह, प्रिन्सू वैश्य आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ