रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील प्रशासन द्वारा अभावग्रस्त लोगों की मदद का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा ने सात पात्र व्यक्तियों को अपनी ओर से खाद्य सामग्री किट मुहैया कराई।
आपको बता दें कि, तहसील परिसर में तहसीलदार ने खाने पीने की समस्या को लेकर आये लोगों को राशन किट वितरित करने का आदेश दिया। इसी क्रम में नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा ने विधवा महिलाओं श्रीमती फूलवती, श्रीमती राजरानी, विकलांग रामबरन पासी, सोहनलाल पासी, बुधई पासी, समेत सात लोगों को राशन की किट, जिसमें 10 किलो चावल 10 किलो आटा 1 किलो दाल आधा लीटर सरसों का तेल ढाई सौ ग्राम नमक चाय की पत्ती 1 किलो शक्कर तथा नहाने और कपड़ा धोने का साबुन सब्जी मसाले की पुड़िया प्रदान की।
उन्होंने सरकार द्वारा गरीबों को प्रति यूनिट 5 किलो चावल दिए जाने के निर्देशों के तहत अपने-अपने कोटेदारों से जाकर तुरंत राशन लेने की अपील भी की।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी, सुपरवाइजर कानूनगो प्रदीप श्रीवास्तव, कन्हैया लाल आदि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ