रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे की मुख्य सड़कों पर बेवजह बाइक और साइकिल तथा पैदल चहलकदमी कर रहे लोगों पर पुलिस कहर बनकर टूटी। इस दौरान कई मोटरसाइकिल का चालान कर दिया गया। कई सीज कर दी गई। वहीं दर्जनों साइकिल सवारो को भी पुलिस ने अपने तरीके से समझाया तब जाकर कस्बे की सड़कें एकदम वीरान हो गई।
आपको बता दें कि, कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, कोई भी व्यक्ति बगैर प्रशासनिक अनुमति के घूमते मिला तो ऐसेे लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल की सख्ती को देख आज लोग सहम गए। याद रहे कि, प्रधानमंत्री द्वारा लाक डाउन 2 की घोषणा के साथ यह भी कहा गया था कि, इस बार सख्ती ज्यादा होगी। बावजूद इसके लापरवाह लोग बिना मतलब सड़कों पर बाईको साइकिल और पैदल धड़ल्ले से चलते दिख रहे थे।
आज 10:00 बजे से ही पुलिस ने मुख्य सड़कों पर बैरियर लगाकर आने जाने वालों की चेकिंग शुरू की तो 90 परसेंट लोग बगैर किसी अधिकृत पास के सड़क पर टहलते नजर आए। सभी के विरुद्ध पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज कर दिया। कई का चालान किया और पास न दिखा पाने वाले लोगों की अपने खास अंदाज में खिदमत भी की। जिससे भगदड़ मच गई।
इसके बाद से महराजगंज की सड़कों पर आवागमन थम सा गया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, संपूर्ण लॉक डाउन तोड़ने वालों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

0 टिप्पणियाँ