तहसील प्रशासन ने भी राहत कोष में दिया 1 दिन का वेतन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा समेत तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार, कानूनगो, लिपिकीय संवग्र के कर्मचारियों, संग्रह अमीनो, संग्रह सेवकों के अलावा लेखपालों  उनके सहायकों  चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों सहित लगभग 125 लोगों ने अपना 1 दिन का वेतन करोना पीड़ितों के लिए बने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा करने का निर्णय लिया है।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम में तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, सभी लोगों के 1  दिन का वेतन एकत्र करके भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि, एसडीएम की अपील पर सभी कर्मचारियों ने स्वेच्छा से यह योगदान दिया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों की मुक्त कंठ से सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ