राजमहल में की गई अन्न बैंक की स्थापना।। Raebareli news ।।

जरुरतमन्दों को दिया जा रहा नि:शुल्क राशन
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन से प्रभावित गरीब, असहाय, जरूरतमंदों एवं दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए पूर्व एमएलसी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य के पति सत्येंद्र सिंह उर्फ शशी भदौरिया की पहल पर शिवगढ़ राजमहल में अन्न बैंक की स्थापना की गई है। जिसमें राजा राकेश प्रताप सिंह के समर्थको शिवगढ़ प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, नेरथुआ प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राम बहादुर सिंह, भवानीगढ़ प्रधान प्रतिनिधि जालिपा प्रसाद  शुक्ला, गूढा प्रधान रामहेत रावत, पूर्व गूढ़ा प्रधान अवधेश रावत, हनुमान सिंह, नेरुआ प्रधान प्रतिनिधि रतीपाल रावत, ढेकवा प्रधान राजबहादुर सिंह, पडरिया प्रधान रामराज सिंह सहित लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
      पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, महेश विलास पैलेश में अन्न बैंक की स्थापना इस उद्देश्य से की गई है, ताकि शिवगढ़ क्षेत्र का कोई भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवार भूखा न सोए। श्री सिंह ने क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से अपील की है कि, अन्न बैंक की स्थापना इस संकल्प के साथ की गई है कि शिवगढ़ क्षेत्र का कोई भी परिवार भूखा न सोए। जरूरतमंदों को अन्न बैंक से राशन दिलाने में सहयोग करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ