पूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की जांच टीम ने की इन कोटे की जांच।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के खजुरों और चितवनियां कोटेदार द्वारा यूनिट से कम राशन देने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए महराजगंज पूर्ति निरीक्षक अविनाश पांडेय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पीएम पाल ने शुक्रवार को खजुरों और चितवनियां कोटे को जांच की।
      आपको बता दें कि, बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी के जिला संगठन सचिव दिनेश यादव व खजुरों निवासी कार्डधारक अजय कुमार, चितवनियां निवासी नन्हा, सत्यभामा, संगीता पत्नी संजय, केतकी पत्नी भगवानदीन, शिवकुमारी पत्नी शिवबरन, श्यामलाल पुत्र रामदीन सहित लोगों ने शिवगढ़ एडीओ कोऑपरेटिव अभिषेक सिंह को शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी के नाम संबोधित संयुक्त शिकायती पत्र देकर खजुरों व चितवनियां कोटेदार की शिकायत करते हुए यूनिट से कम राशन देने का आरोप लगाया था।
      मामला संज्ञान में आने पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पी0एन0 पाल ने खजुरों और चितनियां दोनो उचित दर दुकानों की जांच कराने की बात कही थी। शुक्रवार को जांच करने पहुंचे महराजगंज पूर्ति निरीक्षक अविनाश पांडेय व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पीएन पाल ने जांचोपरान्त जानकारी देते हुए बताया कि, कोटेदार ने ई-पास मशीन में अंकित यूनिट के हिसाब से राशन बांटा था। राशन कार्ड में आधार कार्ड  लिंक होने की वजह से ई-पास मशीन में पूरे यूनिट शो नही कर रहे थे। कोटेदार ने ई-पास मशीन में अंकित यूनिट के हिसाब से ही राशन बांटा था।
      जिनके आधार कार्ड राशन से लिंक नही थे उनके आधार कार्ड की छाया प्रति ले ली गई है, 3 दिनों के अंदर आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक करा दिए जाएंगे। जिसके पश्चात शिकायत कर्ताओं को यूनिट के हिसाब से राशन मिलने लगेगा। शिकायतकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के जिला संगठन सचिव दिनेश यादव के प्रति आभार प्रकट किया। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि, उन्हें उम्मीद है की दिनेश यादव के प्रयास से जल्द ही उन्हें पूरे यूनिट का राशन मिलने लगेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ