खजुरों और चितवनियां कोटेदार पर यूनिट से कम राशन देने का आरोप
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन से प्रभावित गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद एवं दिहाड़ी मजदूर भूखे न सोए जिसके लिए शासन की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई गई हैं, साथ ही शासन-प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही हैं। शासन की ओर से जहां पिछले महीने अंतोदय कार्ड धारकों, पंजीकृत श्रमिकों एवं मनरेगा मजदूरों के लिए नि:शुल्क राशन वितरण की व्यवस्था की गई थी। वहीं इस माह अंतोदय कार्ड धारको एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के लिए प्रति यूनिट 5 किलो चावल के हिसाब से नि:शुल्क राशन वितरण की व्यवस्था की गई है। किंतु विडम्बना है कि, शिवगढ़ क्षेत्र में कोटेदारों द्वारा यूनिट से कम राशन दिए जाने की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां पिछले माह पिपरी ग्राम पंचायत के कार्ड धारकों ने पिपरी कोटेदार द्वारा यूनिट से कम राशन दिए जाने की शिकायत की थी। वहीं इस माह कार्ड धारकों ने शिकायती पत्र देकर खजुरों और चितवनिया कोटेदार की शिकायत की है।
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के जिला संगठन सचिव दिनेश यादव व खजुरों निवासी कार्डधारक अजय कुमार, चितवनियां निवासी नन्हा, सत्यभामा, संगीता पत्नी संजय, केतकी पत्नी भगवानदीन, शिवकुमारी पत्नी शिवबरन, श्यामलाल पुत्र रामदीन सहित लोगों ने शिवगढ़ एडीओ कोऑपरेटिव अभिषेक सिंह को शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी के नाम संबोधित संयुक्त शिकायती पत्र देकर खजुरों व चितवनियां कोटेदार की शिकायत करते हुए यूनिट से कम राशन देने का आरोप लगाया है।
इस बाबत जब एडीओ कापरेटिव अभिषेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, शिकायती पत्र मिला है कांग्रेस पार्टी के जिला संगठन सचिव दिनेश यादव व कार्ड धारकों ने संयुक्त रूप से शिकायती पत्र देकर खजुरों व चितवनियां कोटेदार की शिकायत करते हुए यूनिट से कम राशन देने का आरोप लगाया है। जिसके सम्बन्ध में महराजगंज पूर्ति निरीक्षक को अवगत करा दिया गया है। जिन्होंने जांच कराने की बात कही है।
वहीं इस बाबत जब क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पी0एन0 पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, मामला संज्ञान में है, खजुरों और चितानियां दोनो उचित दर दुकानों की जांच कराई जाएगी, कोटेदार के दोषी पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ