कोरोना: कुछ अधिकारी जिम्मेदार भूमिका में तो कुछ बेईमानी पर उतारू-सुशील पासी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस सहित पूरा देश एकजुट होकर कोरोना महामारी की लड़ाई लड़ रहा है। पूरे देश में कांग्रेस बड़े पैमाने पर अपनी भूमिका अदा कर रहा है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है वहां बड़े पैमाने पर और जिन राज्यों में सरकार नहीं है, वहां भी सांझी रसोईयां कार्यक्रम के तहत पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री किट और भोजन मुहैया करा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन पर और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर जनपद सहित प्रत्येक विधानसभाओं में कांग्रेस पार्टी सांझी रसोईयां चला रही है। जिसके अंतर्गत गरीबों को राशन देना, जरूरतमंदों की मदद करना, किचन के माध्यम से पका हुआ भोजन का लंच पैकेट देना, यह कार्यक्रम हर जिले में चलाया जा रहा है। उक्त उद्गार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने क्षेत्र के ओई, कंशमीरा तथा पखनपुर गांवों में खाद्य सामग्री किट वितरित करने के उपरांत हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए व्यक्त किए हैं।
     आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश सचिव श्री पासी ने हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए आगे कहा कि, जहां तक सवाल है, रायबरेली जनपद का तो यहां की सांसद सोनिया गांधी ने लाकडाउन के दौरान एक भी गरीब जरूरतमंद भूखा ना सोए, जिसके लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर राहत सामग्री किट, किशोरी लाल शर्मा शर्मा के माध्यम से पदाधिकारियों के द्वारा गांव-गांव हर जरूरतमंद के घर-घर बटवाने का काम कर रही है। श्री पासी ने आगे कहा कि, रायबरेली जनपद का कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा, हर गरीब जरूरतमंद के घर लंच पैकेट, सांझी रसोईया के माध्यम से खाद्य सामग्री किट व भोजन बड़े पैमाने पर पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की है। आज भी कर रही है। जहां कांग्रेस की सरकार है। वहां और जहां नहीं भी है वहां भी युद्ध स्तर पर गरीब और जरूरतमंदों की मदद की जा रही है।
      प्रदेश सचिव ने कहा कि, जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पर राशन कार्ड को दरकिनार करते हुए हर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को 35 किलो राशन मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने अन्य सरकारों से आग्रह किया है कि, राशन कार्ड के मायाजाल में गरीब जरूरतमंदों को ना फंसा कर सीधे तौर पर उन्हें 35 किलो राशन मुहैया कराया जाए।
     उन्होंने कोरोना महामारी पर हुए लॉक डाउन के दौरान प्रशासनिक कार्यशैली पर नाम न लेते हुए कुछ अधिकारियों के कार्यशैली की सराहना तो कुछ पर लूट-घसोट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, क्षेत्र के व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं को टारगेट बनाकर उनका उत्पीड़न करना, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था पर कोई प्रश्नचिन्ह ना लगा सके। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी का मानना है कि, लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो एकजुट होकर देश की लड़ाई लड़ते हैं। तब जाकर देश ताकतवर बनता है। उन्होंने कहा कि, आज देश तो एकजुट है, लेकिन कुछ दूषित मानसिकता के लोग जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर, मजहब के नाम पर, लोगों का शोषण कर रहे हैं। चाहे वह शासन के लोग हो या प्रशासन के लोग हो, उन्होंने मीडिया पर भी प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हुए कहा कि, मीडिया के लोग भी धर्म के आधार पर यह प्रचार प्रसार कर रहें है कि, एक जाति और धर्म विशेष के लोगों को ही कोरोना है। उनका मानना है कि, किसी जाति या किसी धर्म विशेष में बीमारियां नहीं होती हैं। इसकी चपेट में किसी भी जाति धर्म के लोग आ सकते हैं। ऐसा दुष्प्रचार करने वाली मीडिया संगठन देश को जोड़ने का नहीं उसे तोड़ने का काम कर रहे हैं। देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा, आने वाले समय में इसी देश की जनता जवाब देगी।
    अंत में श्री पासी ने कहा कि, अहंकार से देश नहीं चलता है। देश एकता, प्रेम और करुणा चलता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ