रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ बाजार निवासी पूर्व प्रधान व व्यवसाय अंजनी कुमार गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ ग्राम पंचायत जमोलिया के हर गांव में डोर टू डोर व्यापक रूप से सामाजिक पहल करते हुए शुक्रवार व शनिवार को लगातार घर घर जाकर निःशुल्क मास्क तथा साबुन का वितरण किया। इस दौरान उनके भाई पवन कुमार गुप्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित होकर मास्क व साबुन वितरण का कार्य किया।
आपको बता दें कि, अंजनी कुमार गुप्ता ने देश में फैली कोरोना महामारी के संबंध में सरकार और प्रशासन द्वारा गरीब और जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, इस समय लोगों को हाथ को बार-बार धोने की बहुत जरूरत है। ऐसे समय में साबुन बांटना पुण्य का काम है।
स्वच्छता पर भरपूर ध्यान दें
श्री गुप्ता ने कहा कि, देश में कोरोना महामारी के चलते किये गए लॉकडाउट के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस महामारी से बचाव के लिए लोग घर में रह रहे हैं, और स्वच्छता का भरपूर ध्यान भी दे रहे हैं। वहीं बाज़ार में जरूरी मास्क और सेनिटाइजर की कमी है। जिसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
रीयूजेबल मास्क तथा साबुन वितरित
अंजनी कुमार गुप्ता ने हमारे संवाददाता को बताया कि, उनके व समर्थकों द्वारा इसकी कमी को देखते हुए मास्क तथा साबुन वितरित किया जा रहा है। जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी उपयुक्त हैं।
निःशुल्क बांटने का कार्य जारी रहेगा
पूर्व प्रधान अंजनी गुप्ता के छोटे भाई पवन कुमार गुप्ता ने हमारे संवाददाता के साथ बातचीत करते हुए बताया है कि, मास्क तथा साबुन की आगे और भी जरूरत मंदो को निःशुल्क बांटने का कार्य किया जाएगा। मास्क और साबुन को जरूरतमंदों में उपलब्ध कराया जा रहा है।
मास्क को लेकर लोगों को दी जानकारी
श्री गुप्ता ने कहा है कि, कपड़े के मास्क पर्यावरण अनुकूल है, तथा इसे 8 घंटे उपयोग करने के बाद एंटीसेप्टिक युक्त पानी से धो कर फिर से उपयोग किया जा सकता है। इस कार्य से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अतुलनीय योगदान भी जारी है।
इस दौरान शुभम गुप्ता, श्रीराम यादव, अभिषेक गुप्ता, मनोज यादव, कृष्णा यादव, पुती सिंह, बृजेश यादव, राकेश यादव, मालिकदीन सहित अन्य कई लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अलग-अलग टोलियां बनाकर लोगों के घर-घर पहुंचकर निशुल्क मास्क और साबुन वितरित किया।

0 टिप्पणियाँ