शैल अवधेश व ग्रीन फील्ड में शुरु हुई ऑनलाइन पढ़ाई।। Raebareli news ।।

ऑनलाइन पढ़ाई को छात्र-छात्राओं ने सराहा
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के शैल अवधेश पब्लिक हाई स्कूल खजुरों व ग्रीन फील्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज बछरावां ने छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए कक्षा-9, कक्षा-10 की ऑनलाइन क्लासे प्रारम्भ कर दी हैं। ऑनलाइन क्लासें व्हाट्सएप ग्रुपों एवं यूट्यूब के माध्यम से चलाई जा रही हैं।
      आपको बता दें कि, विद्यालय के प्रबंधक बाबू छत्रसाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के समय के सदुपयोग के लिए कक्षा 9, कक्षा 10 की ऑनलाइन क्लासें प्रारम्भ की गई है। ऑनलाइन क्लासें सोमवार से शनिवार तक प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चलाई जाती हैं। ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्र-छात्राएं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षकों से हेल्प लेते हैं। 
      बाबू छत्रपाल सिंह का कहना है कि, ऑनलाइन पढ़ाई से लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो रहा है और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई से छात्र-छात्राएं घर में महफूज रह कर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालय प्रबन्ध की इस सराहनीय पहल से बच्चों का समय से पाठ्यक्रम पूरा हो जाएगा। अभिभावकों ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान समय-समय पर शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को कोरोना महामारी के प्रति भी सचेत किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ