सोनिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग।। Raebareli news ।।

रजनीकांता अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अर्नब गोस्वामी द्वारा अपने चैनल के कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी पर अपमानजनक आरोप लगाने के मामले में रायबरेली के महराजगंज से युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। 
     आपको बता दें कि, महराजगंज ब्लॉक के यूथ अध्यक्ष ने कहा कि, अर्नब गोस्वामी ने कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग देश की सबसे बड़ी और पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा व रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की है। जिससे सोनिया गांधी के सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है, और कांग्रेस पार्टी के स्वच्छ छवि को बदनाम किया गया है। जिसका कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में विरोध करती है।
      अध्यक्ष ने कहा कि, अर्नब गोस्वामी सार्वजनिक रूप से समाज में आपसी सौहार्द को बिगाड़ना चाहता है, जातियों में विद्वेष एवं घृणा फैला रहा है। क्योंकि इस समय करोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉक डाउन में प्रचलित कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाला है, और उक्त अर्नब गोस्वामी राजद्रोह का दोषी है।
      अतः ब्लॉक अध्यक्ष सहित पूरी कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि, इसके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि, अगर भाजपा सरकार के दबाव में उचित कार्य नहीं की जाती है, तो उनके लिए न्यायालय का दरवाजा भी खुला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ