रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: वैश्विक महामारी कोरोना आपदा संकट के कारण दूसरे चरण के दसवें दिन भी कांग्रेस पार्टी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के वरिष्ठ नेता एवं गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के संभावित कांग्रेस प्रत्याशी एवं भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सतत सेवा कार्य जारी रहा।
आपको बता दें कि, भारत सेवा न्यास के द्वारा प्रदेश व देश में अपनी टीमों के से माध्यम से गरीब ,निर्धन, विकलांगों ,विधवा असहायों के भूख की पीड़ा को दूर करने के प्रयास निरंतर जारी है। इस अभियान में लगी भारत सेवा न्यास की टीमें पात्रों को उनके घरों में जा जा करके 10 दिनों तक की निशुल्क खाद्यान्न सामग्री जिसमें आटा, दाल ,चावल ,नमक, तेल ,मसाला इत्यादि जरूरी राशन का सामान देकर राहत पहुचाने का काम किया जा रहा है।
भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने बताया कि, अपनी टीम के माध्यम से देश व प्रदेश में अति गरीबों में भोजन वितरण का अभियान लॉक डाउन तक चलता रहेगा। श्री पाण्डव ने बताया कि, वैश्विक महामारी से बचने का उपाय भी लोगों को बताया जा रहा है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग लगभग 2 मीटर की दूरी बनाकर रहना, हर 30 मिनट में अपने अपने हाथों को साबुन से साफ करना, घर पर ही आत्म संयम से रहना, बता करके करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, सह संयोजक देवेंद्र अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संगठनअनुराग पांडे, प्रदेश संबाद प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश सचिव पंकज अग्रवाल, जिला संयोजक प्रेम शंकर शर्मा, महानगर संयोजक संजय अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा।

0 टिप्पणियाँ