मिर्जापुर । सूरत (गुजरात) से यूपी के 16 मंडलों के श्रमिकों को लेकर 14 एवं 15 मई को आ रही स्पेशल ट्रेन के यात्रियों के कोरोना परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग कसरत करते देखा जा रहा है । इसके लिए प्रतिदिन तीन शिफ्ट में दो-दो डॉक्टर एवं उनके साथ दो दो स्टॉफ लगाए जा रहे हैं । इन टीमों के साथ 10 थर्मल स्कैनर भी रहेंगे इससे प्रथम दृष्टया यात्रियों का परीक्षण किया जाएगा । यदि कोई पकड़ में आया तो उसे यहीं रोक कर क्वारन्टीन सेंटर भेज दिया जाएगा और यदि थर्मल स्कैनर कोरोना नहीं पकड़ पाएगा तो उन्हें अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जा सकेगा ।
13 मई और 13 मरीज निगेटिव- जनसामान्य सामान्यतया 13 को शुभ अंक नहीं मानता लेकिन 13 मई जिले के लिए शुभता का संदेश लेकर प्रकट हुआ । बुधवार को आए 13 जांच रिपोर्टों में सब के लिए निगेटिव टिप्पणी थी, जिससे कड़ी धूप में विभाग के लोगों को पसीना बहाने से मुक्ति मिल गई । हालांकि इसमें कछवा के पीर खां वार्ड की रिपोर्ट नहीं है, जहां से गत रविवार को एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव डिक्लेयर हो गए थे ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ