रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अगर आप महराजगंज से कठवारा अथवा हरचंदपुर जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता चुनते हैं, तो कृपा करके सोथी गांव से नरई होते हुए कठवारा या हरचंदपुर मत जाइएगा। नहीं तो बहुत बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। जी हां महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग से गोलहा होते हुए नरई, कठवारा, हरचंदपुर जाने के लिए 9 किलोमीटर लंबा मार्ग वैसे तो लोगों को हरचंदपुर कठवारा जाने के लिए शॉर्टकट बनवाया गया था। जिससे 20 किलोमीटर की दूरी कम होती थी, किंतु प्रांतीय लोक निर्माण विभाग की गजब की कार्यशैली के चलते मार्ग के बीच में ही गोलहा गांव के पास सारीपुर माइनर के ऊपर बना पुल के बीचो बीच एक विशाल गड्ढा हो गया है। जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
आपको बता दें कि, मजे की बात तो, यह है कि, अभी 1 साल पहले डेढ़ किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण भी किया गया है। बावजूद इसके यह गड्ढा बन गया और जिस के लोकार्पण के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा उद्घाटन किए जाने का पत्थर भी लगा है। लोगों में पुलिया दोबारा ना बनाए जाने से आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञात हो कि, महराजगंज से रायबरेली रोड पर सोथी गांव के पास से कठवारा हरचंदपुर जाने के लिए एक संपर्क मार्ग कई वर्षों पूर्व बनवाया गया था। इस मार्ग से सैकड़ों वाहन सुबह से शाम तक गुजरते हैं। विगत 2019-20 की कार्य योजना में इस मार्ग का डेढ़ किलोमीटर हिस्सा प्रांतीय लोक निर्माण विभाग द्वारा जीर्णोद्धार भी कराया गया था। सड़क तो बन गई। इसके उद्घाटन के लिए जो शिला पट लगाया गया है। उस पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा 1-3 -2019 को उद्घाटन करना भी दर्शाया गया है।
शिलापट पर जिले के दो माननीयों के भी नाम अंकित हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कितने भ्रष्ट हैं, विभागीय मंत्री के उद्घाटन का पत्थर लगवा दिया, लेकिन पड़ोस में ही सड़क को क्रास करके निकली सारीपुर माइनर पर बने पुल के बीचो-बीच करीब 3 मीटर परिधि का बड़ा सा गड्ढा बन गया है। यहां से वाहन निकालते समय चालक को बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है। जरा सा भी आदमी चूक गया तो, बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
गोलहा गांव के ग्रामीणों पूर्व प्रधान पति रामकुमार यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, राम बहादुर यादव, बद्री प्रसाद, देशराज आदि ने बताया कि, इस मामले में दर्जनों बार लोक निर्माण विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों से संपर्क किया गया है। अधिकारी आए भी, सड़क के दोनों तरफ दुर्घटना ग्रस्त होने का बोर्ड लगाकर लोगों को सावधानीपूर्वक चलने की सलाह दी है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।

0 टिप्पणियाँ