रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महज 20 रुपए के लिए दो दबंगों ने एक नाबालिक और उसकी मां की घर में घुसकर जमकर धुनाई की। मामले की शिकायत भुक्तभोगी मां द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर के माध्यम से दी गई है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के पोखरनी गांव की रहने वाली सावित्री पत्नी देशराज ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, 23 मई 2020 दिन शनिवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे उसका 14 साल का लड़का अनूप कुमार गांव के बाहर नित्य क्रिया के लिए गया हुआ था। तभी गांव के दो युवक प्रेम व मनदीप पुत्र मान निवासी पोखरनी ने उसके लड़के को दौड़ाकर पकड़ लिया और कहा कि, उनके ₹20 जो उसके ऊपर बाकी है वह वापस करें।
नाबालिक लड़के द्वारा यह कहने पर कि, अभी पैसे लेकर वह नहीं आया है, घर जाने दो पैसा लाकर दे दूंगा। जिस पर दोनों दबंगों ने नाबालिक लड़के को लाठी-डंडों से पीट दिया। वह चिल्लाता हुआ नाबालिक अनूप अपने घर पहुंचा, जहां अपनी मां से व्यथा बता ही रहा था कि, दबंग वहां भी पहुंच गए।
सावित्री जान बचाने के लिए लड़के को लेकर घर में घुस गई। लेकिन दबंग नहीं माने और घर के अंदर घुस कर मां बेटे की जमकर धुनाई कर दी। जिससे दोनों को चोटें आई हैं।
सावित्री ने मामले की शिकायत कोतवाली जाकर लिखित तहरीर के माध्यम से दे दी है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि, मामले की छानबीन करके दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ