बुधवार की जगह इस बार रविवार को होगी साप्ताहिक बंदी कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने दी जानकारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रविवार को महराजगंज बाजार में साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस दौरान मेडिकल स्टोर को छोड़कर कोई दुकाने नहीं खुलेगी। यह जानकारी महराजगंज के कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने दी है।
    आपको बता दें कि, कोतवाल अरुण सिंह ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, सामान्यतः महराजगंज में साप्ताहिक बंदी बुधवार को होती है। लेकिन आगामी 24 मई 2020 को बुधवार की बंदी इस बार रविवार को रहेगी। क्योंकि आगामी त्योहार के चलते विभिन्न वस्तुओं की खरीद के लिए बाजार में भारी भीड़ उमड़ने की आशंका के चलते सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय उच्चाधिकारियों द्वारा लिया गया है।
     पुलिस प्रशासन ने उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है, और इस बात की मुनादी भी करा दी गई है।
      उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि, रविवार के दिन यदि किसी दुकानदार द्वारा शासनादेश का पालन न करते हुए दुकान खोलने की कोशिश की गई तो उसके विरुद्ध कड़ी बैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ