ब्लाक युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने बांटी सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राशन किट

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस के द्वारा क्षेत्र भर के जरूरतमंदों को सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राशन सामग्री किट के वितरण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कुबना गांव में बेहद पीड़ित और गरीब तबके के परिवारों को राशन किट प्रदान किया।
      आपको बता दें कि, इस मौके पर यूथ ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि, सोनिया गांधी केवल बातें ही नहीं करती हैं, बल्कि धरातल पर काम करके दिखाती है, और पार्टियां केवल बयानबाजी करके जनता का पेट भरना चाहती है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने हजारों गरीबों को राशन सामग्री वितरित कर किसी घर में चूल्हा नहीं बुझने दिया। लाखों गरीब सोनिया जी की लंबी उम्र की दुआएं कर रहे हैं।
    ब्लॉक अध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त किया कि, ऐसा कोई भी गरीब परिवार जिसके पास खाने-पीने की दिक्कत हो वह उन्हे बताए वे सोनिया जी के उस संकल्प का पालन करेंगे जिसमें सोनिया जी ने कहा है कि, किसी भी जरूरतमंद परिवार को भूखे पेट सोने नहीं दिया जाएगा।
     राशन पाने वालों में रामलली, दीप नारायण, शिवपता, फकीरे, छंगू आदि ने सोनिया गांधी की तारीफों के पुल बांध दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ