रायबरेली से बड़ी खबर: एक दिल दहला देने वाली घटना, 7 वर्षीय बच्चे के छत से गिर जाने से हृदय विदारक मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुशल गंज मजरे अलीपुर में अभी-अभी एक दर्दनाक घटना घटी, एक 7 वर्ष के बच्चे की छत से नीचे फावड़े पर गिरने से मौत हो गई। मृतक यहां ननिहाल आया हुआ था।
     आपको बता दें कि, सीएचसी महराजगंज से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद सुल्तानपुर के रहने वाले अंबुज बाजपेई का 7 वर्षीय बेटा प्रथम बाजपेई यहां ननिहाल में आया हुआ था। बताते हैं कि, अभी शाम लगभग 6:00 बजे वह छत के ऊपर बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक खेलते खेलते वह छत से नीचे आ गिरा, और जहां गिरा वहां पर फावड़ा पहले से रखा हुआ था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
      आवाज सुनकर परिजन दौड़े घर में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बात गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ