शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना संकट काल में पिपरी प्रधान अनुपमा तिवारी ने श्रमिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए हस्तनिर्मित मास्क बाटे।
आपको बता दें कि, डेढ़ महीने से अधिक समय से चल रहे लॉकडाउन से गरीब, असहाय एवं मजदूरों की हालत अत्यंत दयनीय है, ऐसी स्थिति में मेडिकल स्टोर पर ऊंचे दामों पर बिक रहे मास्क अथवा गमछा खरीद पाना श्रमिकों के लिए बड़ी चुनौती है। ग्राम प्रधान अनुपमा ने श्रमिकों को मास्क बांटते हुए कहा कि, मास्क श्रमिकों को कोरोना वायरस और वायु प्रदूषण से बचाने का काम करेंगे। ग्राम प्रधान अनुपमा तिवारी ने श्रमिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, उनके रहते किसी भी श्रमिक को समस्या नहीं होगी। सभी श्रमिकों को गांव में ही रोजगार मिलेगा।



0 टिप्पणियाँ