प्रियंका गांधी ने किया भारत सेवा न्यास के कार्यों की सराहना


रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भारत सेवा न्यास द्वारा किए जा रहे, प्रदेश व देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 (कोरोना महामारी) से बचाव के लिये जन जागरूकता अभियान एवं पिछले 60 से भी ज्यादा दिनों से लॉक डाउन से प्रभावित गरीबों व निर्धन असहायओं को भोजन वितरण की व्यवस्था करने पर संस्था के कार्यों की सरहाना की एवं संस्था को हर सम्भव सहयोग देने का वायदा किया।
      आपको बता दें कि, भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने प्रियंका गांधी का धन्यवाद एवं हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, यह उनकी संस्था के लिए बहुत गौरव की बात है।
     श्री पाण्डव ने कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व जिनमें राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू, उपाध्यक्ष पंकज मलिक, सचिव अमित सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया। 
     वहीं हर्ष व्यक्त करने वालों में सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संगीता, खुशी सिवाच, उत्तर प्रदेश  संयोजक रुस्तम सिंह  लोधी, उत्तर प्रदेश महिला संयोजक डॉ अनिता चौधरी, कांति लोधी, प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी, प्रदेश मंत्री संगठन अनुराग पांडे, प्रदेश संवाद प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, राजेश सारस्वत, झारखंड राज्य प्रभारी सरोज कुमार चौबे, मध्य प्रदेश राज्य प्रभारी कृतंजय उपाध्याय, दिल्ली राज्य प्रभारी पी आर सिंह, राजस्थान राज्य प्रभारी अमिता सिंह, हरियाणा राज्य प्रभारी अरविंद महिलावत, उत्तर प्रदेश सह संयोजक अजीत सिंह तोमर, जेपी सिंह, उत्तर प्रदेश महिला संयोजक डॉ अनिता चौधरी, प्रदेश सचिव संजीव शर्मा एडवोकेट, लीगल सेल प्रभारी मनीष गुप्ता, मथुरा जिला संयोजक प्रेम शंकर शर्मा, मथुरा महानगर संयोजक संजय अग्रवाल, मुरारी ठाकुर, रविन्द्र मिश्रा आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ