लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क 2 के अन्दर गड्ढों में तब्दील,ग्रामीणों में रोष।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: लोक निर्माण विभाग द्वारा एक वर्ष पूर्व करोड़ो की लागत से बनाई गई सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई जिसको ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
       आपको बता दें कि, शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़-सूरजपुर सम्पर्क मार्ग से जुड़े पूरे तिलकराम बलभद्र खेड़ा संपर्क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा एक वर्ष पूर्व कराया गया था। जो अम्बिका दास बाबा के मन्दिर से पूरे तिलकराम के मध्य कई जगह धसकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।
      पूरे तिलकराम निवासी अवधराम वर्मा, राकेश कुमार,फौजी सुरेन्द्र कुमार वर्मा सहित ग्रामीणों का कहना है कि, मानकों की अनदेखी करके सड़क का निर्माण कराया गया था। जिसकी सम्बंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी। किन्तु नतीजा शून्य रहा। यदि मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण हुआ होता, तो सड़क गड्ढों में तब्दील न होती। इस बाबत जब अवर अभियन्ता राजीव कुमार वर्मा से की गई तो उन्होंने बताया कि, मामला संज्ञान में है। वर्तमान समय में पूरे तिलकराम-पूरे राजाराम संपर्क मार्ग का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार द्वारा इसी सम्पर्क मार्ग से 65 टन के ओवरलोड डब्ल्यूएमएम गाड़ियां ले लाई जाती हैं, जिसके चलते कई जगह रोड धंस गई है। 
     पूरे राजाराम सम्पर्क मार्ग के डामरीकरण के समय क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्ग पर डामरीकरण करा दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ