रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह के छुट्टी पर जाते ही क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन व अवैध पेड़ों की कटान शुरु हो गई है।
आपको बता दें कि, शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह के आने के बाद से करीब 5 महीने से अवैध मिट्टी खनन व अवैध हरे पेड़ों की कटान पूरी तरह से बंद गई थी। जैसे ही वन माफियाओं व अवैध खनन माफियाओं को पता चला कि, थानाध्यक्ष राकेश सिंह अवकाश पर चले गए हैं, वैसे ही क्षेत्र में अवैध कटान एवं अवैध भू-खनन शुरु हो गया।
इस बाबत जब महराजगंज उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि, जहां भी अवैध कटान या मिट्टी खनन अवैध रूप से चल रहा है। उन ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बिना परमिशन के न तो कोई मिट्टी की खदान कर सकता है और न पेड़ों की कटान कर सकता है।

0 टिप्पणियाँ