मण्डल मुख्यालय में L-3 लेविल के ट्रामा सेंटर के लिए मंथन जारी

14 मई को आने वाली ट्रेन अब 15 को प्रातः 5 बजे आएगी
मिर्जापुर। बीमारी-महामारी के दौर में यहां के मंडलीय असप्ताल को महिमामंडित होने की संभावना बढ़ गई है ताकि यदि लंबे दिनों तक कोरोना पिंड नहीं छोड़ रहा है तो उसे किस तरह लॉक किया जा सके । इसके अलावा सूरत (गुजरात) से आने वाली स्पेशल ट्रेन पूर्व निश्चित समय से 14 घण्टे बाद आएगी ।
तैयारी पूर्ण, ट्रेनें शुक्रवार को आएंगी- पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार 16 मंडलों के श्रमिकों की पहली खेप गुरुवार, 14 मई को अपराह्न 3 बजे आने वाली थी, लेकिन सूरत से आई खबर के अनुसार अब दोनों ट्रेन 15 मई को ही आएगी, जिसके तहत गुरुवार को आने वाली ट्रेन 15 मई को प्रातः 5 बजे आएगी । 
मंडलीय अस्पताल मेडिकल कालेजों जैसा दिखेगा- यहां के मंडलीय अस्पताल का ट्रामा सेंटर अब सिर्फ नाम का ट्रामा सेंटर नहीं रहेगा । बल्कि मण्डल के तीनों जिलों के कोरोना इलाज का यह केंद्र विंदु होगा । सोनभद्र एवं भदोही से भी यहीं रिफर हो कर मरीज आएंगे । जब यहां व्यवस्था नहीं हो पाएगी तब मरीज को अन्यत्र रिफर किया जाएगा ।
10 बेड का ICU- मंडलीय अस्पताल L-3 लेविल का हो जाएगा । इस स्तर की व्यवस्था मेडिकल कालेजों में होती है । यहां अभी तक एनेस्थिया के 2 डॉक्टर हैं इनकी संख्या 12 हो जाएगी।  हाईटेक व्यवस्था करते हुए 10 बेड का ICU (सघन चिकित्सा कक्ष) होगा । जबकि डॉक्टर से लेकर अन्य स्टाफ मिलाकर 53 की एक टीम होगी । इसी तरह कुल 3 टीमें 14-14 दिनों के लिए मरीजों के उपचार में उपलब्ध रहा करेगी । अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होगी ।
15 तक बन जाएगी रिपोर्ट- कोरोना से आरपार करने में डॉक्टरों के सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए मण्डल के तीनों जनपदों के CMO की एक कमेटी बनाई गई है जिसके अध्यक्ष विभाग के AD (अपर निदेशक) बनाए गए हैं । जो 15 मई तक सभी विन्दुओं पर विचार विमर्श कर सरकार को डिमांड भेंजेगे ।
                    सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ