दलालों की आंखों में खटक रहे हैं थाने के दीवान नरेंद्र वर्मा।। Raebareli news ।।

अतुल तिवारी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली में दलालों का जमघट नित नए-नए आरोप और प्रत्यारोप में जुटा है। विगत 2 सालों से अपनी कड़ी मेहनत और अधिकारियों के प्रति वफादारी और गरीब जनता के आंसू पोंंछने वाले एक दीवान नरेंद्र वर्मा के पीछे दलालों की चौकड़ी पूरी तरह से मिथ्या आरोप लगाने पर जुट गई है। ऐन-केन प्रकारेण थाने में दिनभर जमें रहकर आने वाले शिकायती पत्रों को अपने हाथ में लेकर मनमाना कार्य कराने की चाहत रखने वाले ऐसे धूर्त और मक्कार किस्म के कुछ तथाकथित लोग दीवान के पीछे इसलिए पड़ गए हैं, क्योंकि उनका गोरखधंधा चल नहीं पा रहा है।
   आपको बता दें कि, थाने में आने वाले शिकायती पत्रों में दीवान द्वारा शिकायतकर्ताओं से प्रायः यह पूछ लिया जाता है कि, किसी को पैसे तो नहीं दे दिए, दो-एक मामलों में शिकायत करताओं द्वारा यह कहे जाने पर कि, अमुक व्यक्ति ने पैसे ले लिए हैं। जिसके बाद दीवान द्वारा फटकार लगाए जाने पर और पैसा वापस कराए जाने पर यह बिचौलिए नाराज हो उठे हैं, और सोशल मीडिया व अन्य समाचार माध्यमों में दीवान के विरुद्ध लगातार दुष्प्रचार करने में लगे रहते हैं।
     आज हमारे संवाददाता ने इस मामले की जांच पड़ताल की, तो क्षेत्र के राजनैतिक सामाजिक लोगों से दीवानों के बारे में उनकी राय जानी, तो क्षेत्र के मऊ गांव के रहने वाले अग्रणी व्यापारी, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा सिंह ने कहा है कि, महराजगंज थाने के दीवान नरेंद्र मुन्सी बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति हैं। थाने पहुंचने वाले हर वादकारी की समस्याओं को बहुत ध्यान पूर्वक सुनते हैं। ऐसा ईमानदार कर्मठ दीवान पर आरोप लगाने वाले खुद घटिया मानसिकता के हैं।
     वहींं इस बाबत जब हमारे संवाददाता ने महराजगंज कस्बे की रहने वाली भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी से बात की, तो उन्होंने बताया कि, प्राय: जो जन चर्चा रहती है, उसके मुताबिक नरेंद्र वर्मा कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार व सुलझे हुए स्वभाव के व्यक्ति हैं, और गरीबों कमजोरों मजलूम की यथासंभव मदद करते हैं, तथा सरकार की नीतियों के मुताबिक पुलिसकर्मी के रूप में अच्छा कार्य कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति के शिकायत करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे।
    इसी क्रम में कस्बा निवासी अग्रणी व्यवसाई डॉक्टर विचित्र चौधरी से जब हमारे संवाददाता ने थाने में तैनात दीवान नरेंद्र वर्मा के बारे में जानकारी हासिल की, तो उन्होंने बताया कि, वह व्यापार के साथ साथ सक्रिय राजनीति में भी हैं। प्राय: जनता के लोग उनके पास अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। किसी ने भी दीवान नरेंद्र वर्मा की शिकायत आज तक नहीं की है। पता नहीं विरोध करने वाले लोग किस मानसिकता के हैं। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र वर्मा की सोच है कि, पीड़ित जनता सीधे पुलिस अधिकारियों से मिले, और अपनी समस्या का समाधान करावे शायद यही बात कुछ लोगों को खटकती है।
    वहीं मामले में सिकंदरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह ने बताया कि, जनता के कामों के सिलसिले में प्राय: उन्हे तहसील, थाने, ब्लॉक जाना पड़ता है। इस दौरान उन्होंने अनुभव किया है कि, नरेंद्र वर्मा जनप्रतिनिधियों, आगंतुकों, तथा वादकारियों के प्रति बहुत ही शिष्टता के साथ व्यवहार करते हैं। उनके बारे में भ्रष्टाचार संबंधी कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। उन पर लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए डब्बू सिंह ने कहा कि, ऐसी गलत शिकायतों के आधार पर किसी ईमानदार पुलिसकर्मी का उत्पीड़न हुआ तो, वह चुप नहीं बैठेंगे।
    इसी क्रम में हमने व्यापार मंडल चौहान गुट के संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीलू सिंह तथा दशु सिंह सहित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, व्यापारी नेताओं से संपर्क किया तो सबने थाने में तैनात दीवान नरेंद्र वर्मा की कार्यशैली की तारीफ की है, तथा कहा है कि, चंद समाज विरोधी स्वार्थी तत्वों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। बल्कि थानों में अनावश्यक रूप से सुबह से लेकर शाम तक बैठने वाले तत्वों को मना किया जाना चाहिए, कि वह आवश्यक कार्य के लिए ही थाने आवे ताकि इस तरह का बात विवाद आगे ना बढ़े।
    इन लोगों ने जिले के न्याय प्रिय पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई महराजगंज के साफ-सुथरी छवि वाले क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी से आग्रह किया है कि, समय-समय पर वह थाने के बारे में जानकारी अवश्य लें। ताकि उन्हें यह जानकारी हो सके कि, वह कौन से तत्व है, जो थाने पर अनावश्यक रूप से सुबह से शाम तक डेरा जमाए रखते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ