पृथ्वी संरक्षण टीम ने पत्रकारों को किया सम्मानित।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: अपनी जान जोखिम में डालकर कवरेज कर रहे पत्रकारो को पृथ्वी संरक्षण के अध्यक्ष राजेंद्र वैश्य ने फूल, सेनेटाइजर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया है।
     आपको बता दें कि, सोमवार को पृथ्वी संरक्षण के अध्यक्ष राजेंद्र वैश्य ने देवतादीन अग्रहरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता कर रहे पत्रकारो को सम्मानित किया। इस दौरान श्री वैश्य ने कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान खबरों को कवरेज करने वाले पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालते हैं। सरकार को ऐसे पत्रकारों का भी बीमा प्रोटेक्शन देना चाहिए।
    उन्होंने आगे कहा कि, इन्हीं लोगों की वजह से ही देश दुनिया की ताजा तरीन जानकारियों के साथ सारी खबरें हम लोगों को पढ़ने में मिल जाती है। इसी क्रम में संसद राज्यसभा में कार्यरत अंशुमान वैश्य ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, सरकार को पत्रकारों के बारे में भी विचार सोचना चाहिए।
       इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मोहित द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार मेराज अली, आनंद निषाद, प्रशांत शर्मा, मुरातिब हुसैन, उमानाथ यादव, आशुतोष कुमार, आशीष देववंशी, राकेश जयसवाल,  माधव यादव कीर्तिमान, अमन वैश्य, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ