रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: एक ओर कोरोना महामारी से देश और प्रदेश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन रात एक किए हुए हैं। बाकायदे लोगों को जागरूक करके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और लोगों को मास्क व गमछा हर हालत में मुंह और नाक पर लपेटे रहने का संदेश दे रहे हैं। तो वहीं धरातल पर उनकी ही पार्टी के छोटभैया नेता फर्जी वाहवाही बटोरने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उखाड़ रहे हैं।
आपको बता दें कि, ऐसा ही एक वाकया तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ ब्लाक के कुंभी गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जीबी सिंह की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें भाजपा नेताओं को ग्रामीणों में साबुन, मास्क और सैनिटाइजर बांटने का था। हालांकि पटने वाली सामग्री सीमित मात्रा में थी। लेकिन प्रचार प्रसार इतना कर दिया गया कि, लगभग एक सैकड़ा लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों में सामग्री प्राप्त करने की होड़ सी लग गई, और लोग एक दूसरे पर लद गए। यह सिलसिला लगभग 20 मिनट तक चला। ना तो भाजपा अध्यक्ष जीबी सिंह ने और ना ही मौजूद वहां अन्य किसी नेता ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए लोगों से कुछ कहा। बल्कि वह भी भीड़ का एक हिस्सा बने रहे।
पता चला है कि, कुछ समझदार लोगों ने मंडल अध्यक्ष को यह बताने की कोशिश की है कि, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। किंतु डॉक्टर जीबी सिंह व अन्य नेताओं ने किसी की एक न सुनी। बाद में हमारे संवाददाता ने फोन पर शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि, ऐसा नहीं हुआ है। बल्कि उन्होंने फोटो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि, फोटो यह दूर से खींची गई है।
उन्होंने आगे के कार्यक्रमों में ध्यान देने की बात भी कही है। फिर भी आम नागरिकों में इस बात को लेकर गंभीर रूप से चर्चा हो रही है कि, फर्जी वाहवाही बटोरने के चक्कर में भाजपा नेता ही नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ के सपनों को तार-तार कर रहे हैं।
यह भी पता चला है कि, कार्यक्रम में समाज सुधारक और हिंदू एकता का दंभ भरने वाले आर एस एस के नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस बारे में कोई चिंता नहीं की, और उनकी मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां जमकर उड़ाई गई।

0 टिप्पणियाँ