अधिशासी अधिकारी ने अपने सामने करवाई नालों की सफाई।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संपूर्ण लाक डाउन के दौरान भी महराजगंज नगर पंचायत में साफ-सफाई और कोविड-19 से बचाव के लिए विभिन्न कार्यालयों में सैनिटाइजिंग का कार्यक्रम बखूबी चलाने वाली नगर पंचायत टीम ने अब बरसात के सीजन के आने से पहले ही सभी प्रमुख नालों और नालियों की सफाई करके जल निकास की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अभी से ही युद्ध स्तर पर कार्य कर ने में जुट गई है, और इसकी अगुवाई महाराजगंज नगर पंचायत  के युवा अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार कर रहे हैं।
     आपको बता दें कि, अधिकारी डॉ राजेश कुमार का कहना है कि, जल निकासी की व्यवस्था जितनी बेहतर होगी, कस्बे में जलभराव नहीं होगा। ना ही गंदगी बढ़ेगी, और ना ही मच्छरों की भरमार होगी।
       इसी क्रम में उन्होंने इस काम को अपने हाथों में लेकर प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक 1-1 वार्ड में जाकर अपनी मौजूदगी में सफाई कर्मियों की फौज को कार्य करने के लिए हौसला अफजाई करने की प्लान बनाया है। सोशल डिस्टेंसिग्न का पूरा पालन करते हुए, सफाई नायक मौर्या, पूर्व सफाई नायक राजकुमार दीक्षित के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत के रहने वालों ने ईओ महराजगंज राजेश कुमार के इस अभियान की प्रशंसा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ