प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: आम्बा गांव में एक युवक ने गांव के ही दो युवकों पर शराब पीकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने कोतवाली में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे बच्चा सिंह मजरे आम्बा गांव निवासी अमन सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि, शाम को लगभग 7:00 बजे वे अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी अंकित सिंह पुत्र अमर सिंह व अशोक सिंह पुत्र बृजभान सिंह शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे, मना किया तो मारने पीटने लगे।
यही नहीं प्रार्थी ने आरोप लगाया कि, हम जब जान बचाकर भागे तो यह लोग उसे घर में घुसकर मारने लगे। कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ