रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए शिवगढ़ क्षेत्र के बैंती बाजार में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा-बैंती में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लेन-देन करें जिसके लिए बैंक के अंदर और बाहर एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बनाए गए हैं।
आपको बता दें कि, बैंक में आने वाले ग्राहक बाकायदा गोलों में खड़े होकर नम्बर आने पर लेनदेन करते हैं। यही नहीं शाखा प्रबंधक अनुराग गुप्ता, उप शाखा प्रबंधक विजय कुमार भारती, हेड कैशियर वीर बहादुर कश्यप, क्लर्क गोकुल, बैंक मित्र मनोज कुमार त्रिवेदी, राम नारायन विश्वकर्मा, शिवम भार्गव, जितेंद्र कुमार जहां उपभोक्ताओं को कोरोना वायरस के प्रति सचेत करते रहते हैं। वहीं बैंक के बाहर ड्यूटी पर तैनात रहने वाले एसआई जगदीश यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हनीफ, होमगार्ड रमापति बाजपेई सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते रहते हैं।
शाखा प्रबंधक अनुराग गुप्ता का कहना है कि, सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन कराया जाता है, ताकी उपभोक्ताओं को संक्रमण से बचाया जा सके। श्री गुप्ता ने बताया कि, बगैर मास्क अथवा कपड़े से मुंह को ढके बैंक के अंदर उपभोक्ताओं का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। बैंक में आने वाले सभी ग्राहकों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत करने के साथ ही ग्राहकों से लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जाती है।
श्री गुप्ता ने सभी से अपील करते हुए कहा कि, कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सभी का सहयोग जरूरी है, तभी कोरोना से जंग जीती जा सकती है। शाखा प्रबंधक अनुराग गुप्ता का कहना है कि, बैंक के अंदर और बाहर बने छोटे गोले लोगों की जिंदगी का दायरा बढ़ाएंगे।

0 टिप्पणियाँ