संकट की घड़ी में जिलाधिकारी अभिभावक के रूप में नजर आयीं
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में एक शिष्ट मण्डल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह को सौंपा। व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन के कार्यो की सराहना की।
आपको बता दें कि, श्री बग्गा ने कहा कि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व के कारण जनपद रायबरेली वैश्विक महामारी कोरोना से जंग जीत रहा है। अल्प समय में इतने मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल जाना जिलाधिकारी की कुशलता का परिचायक है। लाकडाउन के दौरान जनपद रायबरेली की स्थिति एक समय अत्यन्त भयावह हो गयी थी, किन्तु जिला प्रशासन ने संकट के समय में अभिभावक की भूमिका अदा की। श्री बग्गा ने कहा कि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सलोन सहित अन्य जनपद के क्षेत्रों को हाटस्पाट घोषित किया गया था। किन्तु सलोन क्षेत्र को अभी भी हाटस्पाट से मुक्त नहीं किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा तथा अविलम्ब सलोन को हाटस्पाट क्षेत्र से मुक्त किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी, मनोज गुप्ता, मोहम्मद शाकिब कुरैशी, अतुल श्रीवास्तव, संजय पासी, सौरभ त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ