प्रदेश सचिव ने कहा 24 घंटे में रिहाना हुए, तो कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन को होंगे बाध्य
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तत्काल रिहा करने तथा कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से बसें चलवा कर प्रवासी मजदूरों को लाने की अनुमति देने का ज्ञापन प्रेषित किया है।
आपको बता दें कि, तहसील मुख्यालय पर नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा के हाथों में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा है कि, उत्तर प्रदेश सरकार की घटिया व मजदूर विरोधी मानसिकता के कारण राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भेजी गई, 1000 बसों को अभी तक यूपी के बॉर्डर पर रोक रखा है। जबकि श्रीमती वाड्रा ने इन बसों से सड़कों पर बेसहारा घूम रहे उत्तर प्रदेश के गरीब, मजदूर, प्रवासी लोगों को राहत देने के लिहाज से बसे भेजी है। जिन पर बैठकर इन गरीबों को उनके घरों तक पहुंचाया जाना है।
किंतु दूषित और घृणित मानसिकता से ग्रस्त उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने, न केवल बसों को चलाने की अनुमति दी। बल्कि बिना किसी कारण के लोकतांत्रिक ढंग से अपना विरोध जता रहे प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को फर्जी मुकदमा कायम करके गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में आगे कहा है कि, जब किसी भी राजनैतिक दल की रैलियों में बिना किसी जांच के गाड़ियों व बसों का इस्तेमाल किया जाता है, तो आपदा के समय कांग्रेस पार्टी गरीब, परेशान, मजदूरों को साधनों का सहयोग देकर मदद करना चाहती है। तो इसमें भाजपा का पेट फूल रहा है। यह भाजपा की दूषित मानसिकता घटिया सोच की घटिया राजनीत नहीं तो और क्या है।
उन्होंने आगे लिखा है कि, भाजपा के मुख्यमंत्री राजनैतिक विद्वेष के कारण भूखे प्यासे मजदूरों को सड़क पर पैदल चलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध करते हुए कहा कि, भाजपा की घटिया राजनीत बंद कराया तथा अकारण गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अविलंब रिहा करते हुए, प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई बसों को बाड़मेर से चलाने की अनुमति शीघ्र अतिशीघ्र प्रदान की जाए। ताकि पैदल चल रहे गरीब प्रवासी मजदूरों को मदद मिल सके।
इस मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा ने ज्ञापन लेते हुए श्री पासी को आश्वस्त किया है कि, उनका ज्ञापन उचित माध्यम के द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ विचित्र चौधरी, कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद त्रिपाठी, सदस्य एआईसीसी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम शंकर चौधरी, युवा कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मनोज कसेरा भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ