आवारा सांड का उपद्रव बढ़ा, तीन को किया घायल, एक जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में आवारा साडं का उपद्रव इस कदर बढ़ गया है कि, अब वह किसानों की जान लेने पर उतारू हो गए हैं।
      आपको बता दें कि, बीते 24 घंटे के अंदर एक ही आवारा सांड ने एक महिला सहित तीन लोगों पर हमला बोला है। जिसमें एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
      जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव घेरामजरे अतरेहटा का रहने वाला गंगा प्रसाद 58 पुत्र सुंदरलाल घर से खेत की ओर पैदल जा रहा था। आवारा सांड ने दौड़ाकर उसे पटक दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों के लाठी-डंडे लेकर दौड़ने पर साड अधमरा छोड़ कर भाग गया। लोग  गंगा प्रसाद को लेकर सीएचसी ले गये, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
       ग्रामीणों ने बताया कि, यही आवारा सांड कल गांव के ही रामखेलावन 55 व बबुरिहा गांव के रहने वाले नंदन की पत्नी पर भी हमला बोल कर घायल कर चुका है। पूरे क्षेत्र में इस साड़ का आतंक व्याप्त है। किसानों ने प्रशासन से साड को पकड़वाकर गौशाला भिजवाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ