आगे आये पुलिस दम्पत्ति ने की रोजदारों की मदद
रजनीकांत अवस्थी
लखनऊ: कोरोना महामारी के चलते देश में घोषित से कामकाज और उद्योग-धंधे ठप हैं। जिसकी चलते रमजान के पवित्र महीने में गरीब , बेसहारा , मजदूर और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद रोजेदार काफी परेशान हैं।
आपको बता दें कि, पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व - रीना पाण्डेय मिश्रा ने गंगा-जमुनी तहजीब एवं सामाजिक सौहार्द तथा समरसता की अनूठी मिशाल पेश करते हुए बाल चौपाल आंनद भोग मुहिम के तहत समाज सेविका राजश्री नीरज के साथ रुद्रविहार से शुरुआत करके फरीदीनगर , इंदिरानगर, चिनहट सहित क्षेत्रों में घर-घर जाकर 100 गरीब, बेसहारा परिवारों को" हैप्पी ईद पैकेट" बाँटे और ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर बच्चों को चाकलेट और ईदी भी दी गई। आने वाले ईद के त्यौहार को देखते हुए प्रत्येक परिवार को राशन पैकेट में आटा , चावल , दाल, छोले, मटर, चीनी, चाय पत्ती, तेल, नमक, पापड़, नमकीन, सेवई, मेवा, खजूर फल वितरित किया गया।
मुहिम संयोजक सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा, समाज सेविका राजश्री नीरज के हाथों ईद का पैकेट पाकर रोजेदारों के चेहरे खिल उठे। सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने बताया कि, लॉकडाउन के मद्देनजर उनके द्वारा जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही है। इसी के तहत उन गरीब मुस्लिम परिवारों में ईद की खुशियाँ लाने के मकसद से मदद की गई जिनका लॉकडाउन के कारण काम धन्धा ठप हो गया हैं। हमारा मकसद इस पाक महीने में जरूरतमंद लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करना ही सच्ची इबादत है।
समाज सेविका राजश्री नीरज ने बताया कि कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल, सामाजिक दूरी, मास्क एवं सैनीटाइजेशन का खयाल रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। श्री मिश्र ने बताया कि, इस अभियान के दौरान लोगों को कोरोना महामारी के प्रति सचेत करने के साथ ही मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की जाती है।

0 टिप्पणियाँ