शासन द्वारा नामित 3 सभासदों को चेयरमैन सरला साहू ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज शुक्रवार को शासन द्वारा नामित 3 सभासदों को चेयरमैन सरला साहू द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत के सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए संपन्न हुए कार्यक्रम में सभासदों रमेश अवस्थी, सूर्य प्रकाश वर्मा तथा हीरालाल पासी को शपथ दिलाई गई।
     आपको बता दें कि, कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर पूर्व शासकीय अधिवक्ता फौजदारी लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, भूपेश मिश्रा एडवोकेट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, सरोज गौतम, डॉक्टर एमडी पासी, भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, पूर्व सभासद सरदार फत्ते सिंह के अलावा वरिष्ठ लिपिक राम चंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, राम भारत यादव, गौस मोहम्मद आदि भी मौजूद रहे।
      शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन सरला साहू व उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू ने तीनों नामित सभासदों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि, नई टीम कस्बे के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ