अधौरा घाट पर ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत दो गंभीर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली; बांदा बहराइच मार्ग पर अनियंत्रित ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटने से एक व्यक्ति की मौत 2 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये। 
      आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र के अधौरा घाट में रात्रि करीब 4:00 बजे गुरबख्श गंज से ईटों की ट्रैक्टर ट्राली यूपी 33 bt1252 ग्राम सभा गौरा के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें देशराज वर्मा पुत्र सुंदर लाल वर्मा निवासी रमपुरवा थाना खीरों उम्र 28 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। वहीं पिंटू वर्मा 35 वर्ष निवासी चन्हेटा थाना गुरबक्श गंज एवं चालक ट्रैक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
 
     दोनों घायलों का इलाज रायबरेली जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कर कारवाही करके पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ