सांसद सोनिया गांधी ने तब तक राशन मुहैया कराने का संकल्प लिया, जब तक की संपूर्ण लाक डाउन समाप्त नहीं हो जाता-रामशंकर चौधरी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिले की संसद सोनिया गांधी द्वारा अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों को राशन किट भिजवाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एआईसीसी के सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी की अगुवाई में असनी और हरदोई गांव में सैकड़ों पात्र लोगों को सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राशन किटो  का वितरण किया गया। राशन किट पाते ही अभाव की जिंदगी जी रहे पात्र लोगों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई।
      आपको बता दें कि, इस मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि, सांसद सोनिया ने रायबरेली ने प्रत्येक पीड़ित परिवार तक, तब तक राशन मुहैया कराने का संकल्प लिया है जब तक की संपूर्ण लाक डाउन कार्यक्रम समाप्त नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि, पूरे क्षेत्र में किसी भी परिवार को खाद्यान्न के बिना भूखे पेट सोना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि, संकट की इस घड़ी में सभी लोग अपने आसपास इस बात का जरूर ध्यान रखें कि, कोई भी परिवार भूखा पेट न सोने पावे।
     इस मौके पर असनी प्रधान राजकुमार, हरदोई ग्राम प्रधान आलोक चौधरी, सलमान, रामबरन कोरी, राजेश, काली दीन ग्राम सभा अध्यक्ष मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ