रजनीकान्त अवस्थी
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा आगरा एक हिंदीदैनिक समाचार पत्र के उप संपादक पंकज कुलश्रेष्ठ के संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद इलाज के दौरान 7 मई 2020 को उनका निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए चंदा ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा के मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शोक सभा रखी गई। शोक सभा में सभी लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया।
आपको बता दें कि, शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, पंकज कुलश्रेष्ठ बहुत सरल स्वभाव के साथ-साथ कर्तव्यनिष्ठ एवं मृदुलभाषी थे। उन्होने मथुरा जिला प्रभारी रहने के दौरान ऐसे लोगों की काफी मदद की है। जो अपनी बात को शासन प्रशासन तक नहीं पहुंचा पाते थे। आज उनके ना रहने के कारण पत्रकारिता जगत के साथ समाज के एक अच्छे नागरिक होने के नाते यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती है।
विनोद दीक्षित ने आगे कहा कि, प्रदेश सरकार से वे मांग करते है कि, परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। क्योंकि पंकज कुलश्रेष्ठ अपने परिवार के मुखिया थे, उनके पास पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। आज उनके ना रहने से परिवार पूरी तरह से बिखर गया है। इसलिए सरकार को आर्थिक मदद देने के साथ सरकारी नौकरी देनी चाहिए।
शोक सभा के अंत में उनकी तस्वीर के समक्ष कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखते हुए इस दुख की घड़ी में सभी के द्वारा प्रार्थना की गई, सभी ने परिवार को ढाढस बधाते हुए सांत्वना दिया।
शोक सभा में कृष्ण वीर चौधरी, शशांक तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विजेंद्र सिंह, श्रीमती अंजली मिश्रा, आशा बसवानी, कुमारी रितिका वासवानी, शीलू डॉ योगेश, आजनेय, विकल्प चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी हमारे संवाददाता के साथ हुई टेलीफोनिक वार्ता के दौरान ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने दी है।

0 टिप्पणियाँ