जब पूछा सवाल तो पत्रकारों पर बेवजह उखड़ गये सप्लाई इंसपेक्टर
रजनीकान्त अवस्थी
रायबरेली: देश मे कोरोना महामारी के चलते गरीब बेसहारा को मदद के लिए कई समाजसेवी संगठन सामने आए है और उन्होंने लोगो की मदद की है। लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे है, जो इस समय भी अपनी जेब भरने से नही चूक रहे है। ऐसा ही एक मामला जिले के हरचंदपुर विकासखंड के दाऊद पुर ग्राम सभा में देखने को मिला। जहां गांव का कोटेदार घटतौली व सामान की ओवर रेटिंग कर रहा था, जिसकी शिकायत पर जांच के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर आज गांव में गए थे। लेकिन वहां मौजूद भीड़ में सोशल डिस्टेंटिंग की धज्जियां उड़ते देख मीडिया कर्मी ने जब इस बात को इंस्पेक्टर से कहा तो वो भी मीडिया का कैमरा देख भड़क गए, और मीडिया पर ही आरोप लगाने लगे।
आपको बता दें कि, रायबरेली के हरचंदपुर विकास खंड के दाऊद पुर गांव में शनिवार को कोटेदार की जांच के लिए मुख्यालय से सप्लाई इंस्पेक्टर गए थे। कार्डधारक लंबे समय से कोटेदार पर कम सामान देकर ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगा रहे थे, और इसकी शिकायत कर रहे थे। आज उसी शिकायत की जांच के लिए मुख्यालय से सप्लाई इंस्पेक्टर आये हुए थे।
मौके पर ग्रामीणो की जबरदस्त भीड़ भी मौजूद थी और टीम के सामने ही सोशल डिस्टेंटिंग का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा था। इसी बीच वहां पहुचे कुछ मीडिया कर्मियों ने साहब से इनकी शिकायत कर दी, तो साहब का पारा सांतवे आसमान पर पहुच गया, और उल्टे वो मीडिया को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराने लगे।
इस शिकायत पर जब ग्राम प्रधान से बात की गई, तो वो मामले में लीपा पोती करते दिखे और आखरी में उन्होंने स्वीकार किया कि, कोटेदार द्वारा गलत किया जा रहा था। वहीं ग्रामीणों की माने तो उन्हें सरकारी मानक के अनुसार राशन तो दिया जा रहा था, लेकिन उसके एवज में ज्यादा रकम वसूल की जा रही थी। शिकायत के बाद जांच करने आये सप्लाई इंस्पेक्टर सुखदेव ने सोसल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाने पर पत्रकारों ने जब सवाल पूछा तो वो बौखला उठे और पत्रकार पर ही आरोप लगाने लगे। तस्बीरों में आप खुद देखिए किस तरह पत्रकारों पर सप्लाई इंस्पेक्टर सुखदेव आरोप लगा रहे है।

0 टिप्पणियाँ